Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा जा रहा है इस अदाकारा का नाम

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत नज़र आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट में श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी।

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म छिछोरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट में श्रद्धा कपूर नज़र आने वाली हैं। सुशांत की बात की जाए, तो वह अपनी फिल्मों से कम और अपने अफेयर्स से अधिक चर्चाओं में रहते हैं। यूँ तो कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जोड़ा जा चुका है, लेकिन इस बार खबरें ये हैं कि वह एक बेहद खास अदाकारा को डेट कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका नाम कृति सेनॉन के साथ जुड़ा और फिर सारा अली खान के साथ भी सुशांत का नाम जोड़ा गया। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि पिछले कुछ समय से सुशांत बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती फिल्म मेरे डैड की मारुती और हाफ गर्लफ्रेंड में नज़र आ चुकी हैं।

खबरों की मानें, तो रिया और सुशांत इन दिनों एक साथ खूब वक़्त बिता रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। भले ही ये दोनों एक साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों एक साथ समय ज़रूर बिता रहे हैं। इन दोनों की बढ़ती दोस्ती को देखते हुए ये खबरें सामने आ रही हैं कि सुशांत और रिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो वक़्त आने पर ही पता चल पायेगा। बहरहाल इस प्रकार की चटपटी खबरें हम आप तक इसी तरह पहुंचाते रहेंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>