Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सलमान खान के साथ फिल्म करेंगे रोहित शेट्टी ?

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “भारत” के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Published

on

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस वर्ष ईद के दिन यह फिल्म सिनेमा घरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा साल के अंत में उनकी फिल्म दबंग 3 भी रिलीज़ होने वाली है। हालाँकि अब खबरें सलमान और निर्देशक रोहित शेट्टी को लेकर चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपने अगले प्रोजेक्ट में सलमान खान को लेने पर विचार कर रहे हैं। इस बाबत पर जब सलमान से पूछा गया कि अफवाहें हैं कि आप रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करने जा रहे हैं? तो सलमान ने कहा कि क्या आपको लगता है कि यह अफवाह है? उन्होंने आगे कहा, “फिल्म करने को लेकर रोहित शेट्टी से मेरी बात हुई है, हालाँकि अबतक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। अगर बातचीत के बाद सब कुछ सही रहता है तो फिल्म की घोषणा भी हो जाएगी।”

सलमान के इस जवाब के बाद उनके चाहने वालों को यह संकेत तो मिल ही गया है कि रोहित शेट्टी और सलमान खान एक साथ आ सकते हैं। हालाँकि अबतक इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसे ही इससे संबंधित कोई खबर हमारे पास आती है, तो हम उसे आपके सामने ज़रूर लाएंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>