Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अक्षय कुमार की “राउडी राठौर” का बनेगा सीक्वल?

Published

on

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका में नज़र आएंगे। हालाँकि यह फिल्म पहले से ही सुर्ख़ियों में छाई हुई है। अब खबरें ये भी हैं कि अक्षय कुमार की सुपर हिट फिल्म राउडी राठौर को लेकर चल रही हैं।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, अब राउडी राठौर के सीक्वल की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भी अगले वर्ष से शुरू हो जाएगी। जानकारी यह भी मिली है कि अक्षय कुमार एक बार फिर फिल्म के सीक्वल में भी राउडी राठौर के रूप में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, लेकिन उनके अपोजिट में सोनाक्षी सिन्हा होंगी या फिर कोई और अदाकारा, फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

हम आपको बता दें कि अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म राउडी राठौर वर्ष 2012 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के दमदार अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा था। अब 7 वर्षों बाद इस फिल्म के सीक्वल की खबरें दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। हालाँकि अब तक इसपर अक्षय कुमार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। जैसे ही कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आती है, तो हम उसे आपके सामने ज़रूर लाएंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>