Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इस दिन परदे पर दस्तक देगी आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म “सड़क 2”

इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

Sadak 2 cast

आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म सड़क 2 पिछले कुछ समय से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फ़िलहाल इस फिल्म की शूटिंग ज़ोरों पर चल रही है। सभी के ज़ेहन में एक सवाल था कि आखिर यह फिल्म कबतक सिनेमा घरों में आएगी। अब इस बात का खुलासा हो गया है।

हमें मिली जानकारी के अनुसार, महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले वर्ष 10 जुलाई को परदे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजय दत्त और पूजा भट्ट भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सड़क 2 को मुकेश भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि साक्षी भट्ट इस फिल्म की सह-निर्माता हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का इंतज़ार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म चर्चाओं में रही है। बताया जा रहा है कि सड़क के दूसरे पार्ट में भी महेश भट्ट उसी पुराने तड़के को एक बार फिर मिलाना चाहते हैं। 90 के दशक में आई फिल्म सड़क काफी हिट रही थी, अब इसका दूसरा पार्ट कितना दमदार रहेगा, यह तो वक़्त आने पर ही पता चल पायेगा।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>