ट्रेंडिंग
अब राजनीतिक मंच से दिखेगी सपना चौधरी की नेतागिरी
सपना चौदरी ने 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

Published
4 years agoon
By
शैलेश कुमार
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक लोक सभा चुनाव के समय यह उम्मीद की जा रही थी, कि हरियाणा की सपना चौधरी की नेतागिरी हमें जल्द ही देखने को मिल सकती है। अब लोगों की इस अटकलों पर विराम लग ही चुका है। अंततः सपना चौधरी अब देश की सत्ता धारी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। सपना चौदरी ने 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। हरियाणा से लेकर पूरे भारत में अपना दबदबा कायम रखने वाली सपना के लिए राजनीति एक नया सफर माना जा रहा है।
पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह अटकले लगयी जा रही थी कि सपना ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है, लेकन जैसे ही यह खबर मीडिया के द्वारा प्रसारित की गयी तभी सपना ने मीडिया से बात करते हुए इसे एक सिरे से इनकार कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर सपना चौधरी राजनीतिक सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यह कयास लगाए जा रहे थे, कि अब सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो कर हरियाणा से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन तब ऐसा होने से रहा।
लेकिन तब कुछ भी हो, हरियाणा की यह मशहूर डांसर, जो अपने अभिनय के जौहर से पूरे देश में अपना परचम लहरा चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को तैयार हैं। देखने की बात यह होगी कि अब सपना चौधरी का यह राजनीतिक सफर उनके लिए कितना कारगर साबित होता है।
इस तरह को ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बनें रहे
You may like
अपने चेहेतों के लिए सपना चौधरी दे रही है, एक नया तोहफा
सुषमा स्वराज के नाम अमुपम खेर ने दिया भावुक संदेश।
सपना चौधरी का नया गाना अंख दा निशाना हुआ रिलीज़
शादी के बाद संसद में शपथ लेने पहुंची नुसरत जहां
बेटी के मज़ाक बनाए जाने पर भड़की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
सपना चौधरी को इस लड़की से मिल रही है कड़ी टक्कर