Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

वरुण धवन की ‘रणभूमि’ में सारा अली खान की एंट्री !

शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी एक योद्धा के जीवनी पर आधारित है।

Published

on

Sara Ali Khan Varun Dhawan

This article is also available in: English (English)

वरुण धवन की आगामी फिल्म रणभूमि एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई है। पिछले साल इस फिल्म की घोषणा के बाद ही लीड रोल के लिए वरुण धवन का चयन कर लिया गया था, लेकिन उनके अपोजिट में कौनसी अदाकारा होंगी इसपर लगातार संशय बना हुआ था। हालाँकि अब इस रहस्य से परदा हट चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणभूमि में वरुण धवन के अपोजिट में सारा अली खान नज़र आने वाली हैं।

शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी एक योद्धा के जीवनी पर आधारित है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि इस फिल्म में वरुण के अपोजिट में आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर या सारा अली खान में से किसी एक को लिया जा सकता है। हमें मिली जानकारी के अनुसार, अब यह रोल सारा को मिल चुका है। पुरानी रिपोर्ट्स की माने, तो यह फिल्म अगले वर्ष दीवाली में सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

सारा अली खान की बात की जाए, तो उनके पास फ़िलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह इम्तियाज अली के साथ अनटाइटल्ड फिल्म पर भी काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म लव आजकल का सीक्वल है, जिसमें सारा के साथ कार्तिक आर्यन नज़र आने वाले हैं। वरुण धवन के पास भी स्ट्रीट डांसर और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। हालाँकि वरुण धवन और सारा एक साथ आयें, ये तो दर्शक भी चाहते हैं। रणभूमि में इन दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे अभी से शुरू हो चुके हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>