Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सरदार उधम सिंह के अवतार में दिखे विक्की कौशल

शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस बायोपिक को रितेश शाह ने लिखा है।

Published

on

Vicky-Kaushal-Udham-Singh

This article is also available in: English (English)

उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी देश सेवा और सैनिक शौर्य से ओतप्रेत फिल्म में अपने दमदार अभिनय के बलबूते पर दर्शकों के दिलों में छा जाने वाले विक्की कौशल अब जल्द स्वतंत्रता वीर उधम सिंह की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं। इस बायोपिक को शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं। अब इस बायोपिक से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने आ चुका है।

Vicky-Kaushal-Udham-Singh2

विक्की कौशल का क्रांतिकारी अंदाज़

सामने आई इन तस्वीरों में विक्की एक जेंटलमैन के रूप में नज़र आ रहे हैं। उनके चेहरे के हाव भाव से एक क्रांतिकारी झलक साफ़ दिखाई दे रही है। हम आपको बता दें कि यह बायोपिक उधम सिंह के जीवनी पर आधारित है। उधम सिंह ग़दर पार्टी से थे, उन्होंने पंजाब के गवर्नर जनरल और जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के गुनहगार माइकल ओ डायर को लन्दन जाकर गोली मारी थी। इस फिल्म में विक्की कौशल उधम सिंह के किरदार में नज़र आने वाले हैं।

Vicky-Kaushal-Udham-Singh2

उधम सिंह के किरदार में विक्की कौशल

विक्की कौशल इन तस्वीरों में एक क्रांतिकारी सेनानी के रूप में नज़र आ रहे हैं। शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने लिखा है। सरदार उधम सिंह अगले वर्ष परदे पर दस्तक देगी। विक्की कौशल की इस फिल्म का इंतज़ार दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अब फिल्म के परदे पर आने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि विक्की अपने अभिनय से दर्शकों पर कितना छाप छोड़ने में कामयाब हो पाते हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>