Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

“सत्ते पे सत्ता” की रीमेक में अमिताभ बच्चन की भूमिका में दिखेंगे ऋतिक रोशन?

ऋतिक रोशन फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30” का प्रमोशन कर रहे हैं।

Published

on

hrithik-roshan-yami-gautam-kaabil

पिछले कुछ महीनों से फिल्मीं गलियारों में ये चर्चाएं चल रही थीं कि निर्देशक रोहित शेट्टी और फराह खान एक बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट का भी खुलासा हो गया था कि फराह खान की यह फिल्म अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक होगी। हालाँकि इसमें मुख्य भूमिका में कौन होगा इसी असमंजस में सभी थे, लेकिन अब इसपर से भी परदा हट चुका है।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, फराह खान की इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि ऋतिक से इस फिल्म को लेकर बात की गई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी भी दिखा दी है। हालाँकि अब तक इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि फिल्म सत्ते पे सत्ता  की कहानी 7 भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है और अब खबरें ये भी चल रही हैं कि फराह खान की इस फिल्म में भी 7 भाई ही होंगे। हालाँकि अब तक कलाकारों का चयन नहीं हुआ है।

ऋतिक रोशन की बात करें, तो वह फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म सुपर 30 गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर आधारित है। यह फिल्म इस वर्ष 12 जुलाई को सिनेमा घरों में दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>