Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अनुपम खेर नें शाहरुख खान को लिखा प्यार भरा संदेश

कुछ इस तरह से अनुपन खेर को उमडा शाहरुख खान के लिए प्यार

Published

on

Shah-Rukh-Khan-Anupam-Ker

This article is also available in: English (English)

शाहरुख खान और अनुपम खेर की जोड़ी वैसे तो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से काफी चर्चे में थी। इनकी जोड़ी ही नहीं बल्कि फिल्म भी उस 90के दशक की मशहूर फिल्मों में से एक थी। आज भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म में अनुपम खेर शाहरुख खान के पिता की भूमिका में देखे गये थे। इस फिल्म में बाप-बेटे की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर इस जोड़ी को लोगों के द्वारा खूब चर्चे में देखा जा रहा है।

 

दरअसल अनुपम खेर को शाहरुख खान की ऐसी याद सताईकी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें क्या खूब याद किया है। अनुपम खेर ने लिखा कि “मेरे प्यारे शाहरुख। बस ऐसे ही न्यू यार्क में तुम्हारी अचानक याद आई। हमनें साथ में कुछ अच्छे पल बिताए थे, और फिर हम सब बड़े हो गए।” सोशल मीडिया पर हमेसा सक्रिय रहने वाले खान ने भी अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया। शाहरुख खान ने लिखा “अरे नहीं डैडी कूल बूढ़े हों आप के दुश्मन। हम दोनों का दिल तो बच्चा है जी। घर आये हम साँप-सीढ़ी खेलेंगें और रेत के बनाएंगे, मिस यू।”

 

इस समय शाहरुख खान चीन में हैं और अनुपम खेर न्यू यार्क में। दोनों ने भारतीय हिंदी सिनेमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। इन दोनों कलाकरों के अभिनय को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया हैं, यही कारण है कि आज इस ट्विट को भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>