Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

साउथ सुपरस्टार विजय की फ़िल्म में शाहरुख खान बनेंगे डॉन

इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुपरस्टार विजय नज़र आयेंगे और उनके अपोजिट में नयनतारा नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को परदे पर दस्तक देगी।

Published

on

Shah-Rukh-Khan-in-63

This article is also available in: English (English)

साउथ सुपरस्टार विजय की फ़िल्म थलापति 63 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान विलेन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से शाहरुख के साउथ फिल्म में अभिनय की खबरें ज़ोरो पर थीं। हाल ही में जब एक आईपीएल मैच के दौरान साउथ के निर्देशक एटली को शाहरुख के साथ स्टेडियम में बातचीत करते देखा गया था, तभी से ये कयास लगने शुरू हो गए थे। अब इस खबर पर मुहर भी लग चुकी है।

खबरों के अनुसार, शाहरुख़ जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, इसके लिए शाहरुख़ ने चार से पांच दिनों का शेड्यूल भी तय कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख़ भले ही मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन उनका अभिनय कुछ ही देर के लिए होगा। शाहरुख़ इस फिल्म में आखिर में 15 मिनट के लिए नज़र आयेंगे।

विजय की फिल्म में शाहरुख़ खान की एंट्री होने के बाद दर्शक काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर की है। हम आपको बता दें कि इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुपरस्टार विजय नज़र आयेंगे और उनके अपोजिट में नयनतारा नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को परदे पर दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>