न्यूज़ और गॉसिप
बर्थडे स्पेशल: शाहिद कपूर की कुछ महत्वपूर्ण फ़िल्में

Published
4 years agoon
By
शैलेश कुमार
This article is also available in: English (English)
शाहिद कपूर हिंदी फिल्म जगत के मशहूर कलाकरों में से एक हैं। शाहिद कपूर का जन्म 15 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ। यह माना जाता है कि शहीद कपूर को अभिनय विराशत में मिली हो माना की शाहिद कपूर अपने शुरूआती दिनों में बतौर बैकग्राउंड कलाकार का काम करते दिखे थें। शहीद कपूर ने अपने फिल्मीं कैरियर की शुरुआत एक विज्ञापन एक विज्ञापन फिल्मों के साथ किया था। शाहिद कपूर ने पहली बार 1999 में सुभाष घई की फिल्म ताल में बतौर पृष्ठभूमि डांसर के रूप में काम किया। उन्हें मुख्य किरदर में 2003 में आयी फिल्म ‘इश्क विश्क’ में देखा गया था। अब यह किरदार दुनिया के सामने है। आज शहीद की भूमिका के लोग कायल हैं। फिल्म विवाह ने तो उनके फ़िल्मी चरित्र और लोगों के बीच उनकी छबि को एक अलग तरिके से दर्शाया है। शाहिद कपूर के जन्मदिन के अवसर पर हम आप को उनकी ही अभिनीत कुछ मशहूर फिल्मों से आप को मिलवाते हैं जो आप को खूब पसंद आने वाली है।
1. 2006 चुप-चुप के :
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म खूब चर्चे में रही यह फिल्म लव स्टोरी के साथ-साथ कॉमेडी का भी क्या खूब मिश्रण था। फिल्म की कहानी मलयालम फिल्म पंजाबी हाउस 1998 से अनुकूलित की गई है। फिल्म में शहीद कपूर और करीना कपूर को साथ में देखा गया था। 12 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 25.58 करोड़ का कारोबार किया है।
2. विवाह :
2006 में ही बनी फिल्म विवाह ने तो मानों लोगों के ज़ेहन में घर कर गयी फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की कहानी दोनों को क्या खूब कमाल का दर्शाया गया है। फिल्म में शहीद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आयी है।
3.जब वी मेट :
इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने लिखी और निर्देशित की थी फिल्म को धिलिन मेहता ने श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड के अर्न्तगत बनाया। इसमें शहीद कपूर और करीना कपूर ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया। यह पूरी दुनिया में रिलीज हुई लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह ब्रिटेन में रिलीज हो गयी थी।
फिल्म हैदर 2014 में शहीद कपूर की मशहूर फिल्मों में से एक है यह फिल्म क्राइम पर आधारित थी। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बानी यह फिल्म काफी चर्चा में रही है। इसके मुख्य किरदार में शहीद कपूर और तब्बू को देखा जा सकता है।

You may like
विश्व कप 2019: टीम इंडिया की हार पर फिल्मीं सितारों ने दिए भावुक संदेश
बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ के क्लब में शामिल शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह
बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने लगाई लम्बी छलांग पार किया 120 करोड़ का आकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन: 100 करोड़ के पार गई शाहिद कपूर की कबीर सिंह
बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन भी दर्शकों को खूब भायी कबीर सिंह
बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह की लम्बी उछाल