Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

मैडम तुसाद संग्रहालय में शामिल हुए अभिनेता शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर मैडम तुसाद संग्रहालय में हुए शामिल

Published

on

Shahid-Kapoor-unveils-his-statue

This article is also available in: English (English)

मैडम तुसाद संग्रहालय लंदन में स्थित है जहाँ पर देश और दुनिया के चर्चित हस्तियों की मूर्तियाँ लगाई जाती हैं। मैडम तुसाद संग्रहालय की स्थापना 1835 में की गई थी। जिसका निर्माण मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने किया था। यहाँ पर दुनिया भर के नेताओं अभिनेताओं की मोम की मूर्तियाँ लगी हुई हैं। पिछले कुछ वर्ष पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद में लगाई गई। मोदी से लेकर ट्रम्प तक मैडम तुसाद में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

हम आप को बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म कबीर सिंह से तो चर्चे में थें ही लेकिन अब शाहिद कपूर एक और कारण से काफी चर्चे में देखे जा रहे हैं। दरअसल फिल्म कबीर सिंह का सनकी डॉक्टर अब मैडम तुसाद में शामिल हो गया है। सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में शाहिद कपूर की तस्वीर को शामिल कर लिया गया है , जिसके उपलक्ष में शाहिद कपूर का पूरा परिवार अब भारत से रवाना हो गया है, और शाहिद कपूर ने इसकी फोटो भी शेयर किया है, शाहिद कपूर ने सिंगापुर में अपनी पत्नी के साथ मोम के पुतले का अनावरण किया।

View this post on Instagram

#twinning

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

 

हम आप को बता दें कि इससे पहले भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज पहले से शामिल हैं। यह पहली बार हुआ है कि जब शाहिद कपूर की तस्वीर मैडम तुसाद में लगई गयी हो। हम आप को बता दें कि 15 मई को शाहिद कपूर को सिंगापुर के लिए उडान भरते हुए देखा गया था। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर मैडम तुसाद में लगी मोम की तस्वीरों को शेयर किया है। इस खुशी को प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए शाहिद ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने प्रतिमा के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट किया है।

इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>