Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

शंघाई फ़िल्म फेस्टिवल में छाई फ़िल्म ‘सुई-धागा’

मौजी-ममता शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में रहेंगे -वरुण धवन

Published

on

इस वर्ष शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘द बेल्ट एंड रोड’ फिल्म वीक के प्रतिस्पर्धी सेक्शन में भारत की केवल एक फ़िल्म चयनित हुई है। वह वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म सुई-धागा है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कम्पटीशन में सुई-धागा के चयन पर फ़िल्म कर्ताओं के साथ-साथ सितारों ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की है। वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म चयनित होने की खुशी जाहिर की है।

आत्मनिर्भरता की तलाश में लगे पति-पत्नी की मेहनत और लगन उन्हें विश्व पटल पर ले जाती है। फ़िल्म की यही संघर्ष की कहानी भारतीय दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद सराहा था। छोटे से कस्बे में रहने वाले मौजी और ममता की संघर्षपूर्ण कहानी को शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के कम्पटीशन में चयनित किया गया है।

वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट पोस्ट कर इस बात की खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मौजी-ममता शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में रहेंगे, क्योंकि इस कम्पटीशन में केवल एक ही हिंदी फिल्म चयनित हुई है।”

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>