Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया फिटनेस मंत्र

स्वस्थ रहो मस्त रहो -सोनाक्षी सिन्हा

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने एक एप लॉन्च किया है, जिसमें वह लोगों को फिटनेस और डाइट से जुड़ी टिप्स दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस एप की तारीफ़ सोनाक्षी सिन्हा ने भी की है। सोनक्षी का वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करती नज़र आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के एप की तारीफ़ करते हुए कहती हैं, “शिल्पा शेट्टी ने एक फ़िटनेस एप लॉन्च किया है, जो कि सभी के लिए है। इस एप के ज़रिये वह योगा, डाइट, रेसिपी आदि चीजों के बारें में बता रही हैं।” इसके आगे उन्होंने यह भी बताया कि शिल्पा इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री रही हैं और उनका यह प्रयास लोगों को प्रोत्साहित ज़रूर करेगा। इसलिए स्वस्थ रहो मस्त रहो।

 

सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत खुद से की जा सकती है। यह जीवन का एक अहम् हिस्सा होना चाहिए।” हम आपको बता दें कि शिल्पा के इस एप का नाम सिंपल सोलफुल है।

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>