ट्रेंडिंग
राज़ की बात : आ रही है श्रीदेवी की जीवन कथा
खबरों के मुताबिक श्रीदेवी की पूरी जीवन कथा अब एक किताब के रूप में देखी और पढ़ी जा सकती है

Published
6 years agoon
By
शैलेश कुमार
एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में उनका अभिनय काफी ज़ोरदार रहा है, आज भी लोग इनके अदाकारी के कायल हैं। भारतीय सिनेमा की पहली “महिला सुपरस्टार” कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। 1980 और 1990 के दशक में श्रीदेवी सबसे महंगी अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
1975 में श्रीदेवी ने फिल्म जूली से हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में काम किया था। अपनी पहली फिल्म तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन श्रीदेवी की पहचान 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता था। 24 फ़रवरी 2018 को दुबई में उनका निधन हो गया अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी थी।
खबरों के मुताबिक श्रीदेवी की पूरी जीवन कथा अब एक किताब के रूप में देखी और पढ़ी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इनकी कहानी को एक नौज़वान लड़का अपने कलम के द्वारा लिखने का काम कर रहा हैं। ख़बरें यह भी आ रही हैं कि इस किताब का प्रकाशन पेंग्विन इंडिया प्रकाशित करेगी। सत्यार्थ नायक ने इनकी जीवनी लोखने से पहले श्रीदेवी के पूरे परिवार से भी इसकी अनुमति मांगीं है। इसका मतलब यह हुआ कि यह एक प्रकार की ऑफिसियाल जीवनी होगी। ऐसा भी सुना जा रहा है कि इस किताब के लेखक नें उनके पुरे परिवार और सहकर्मियों से इसकी अनुमति ले लिया है।
इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे