Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन, कर सकती हैं क़ानूनी कार्रवाई

Published

on

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद सोनाक्षी की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों का साफ़ तौर पर खंडन किया है। स्टेटमेंट के अनुसार, इवेंट ऑर्गनाइजर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी सिन्हा से संपर्क किया था। हालाँकि ऑर्गनाइजर सोनाक्षी को इस कार्यक्रम लिए समय पर भुगतान करने में असफल रहा, जिसके कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। अब आखिरकार आयोजक ने इन हस्तियों के खिलाफ एक एफआईआर फाइल किया है। एफआईआर में सोनाक्षी के अलावा मलविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, अभिषेक सिन्हा और एडगर सकरिया के नाम शामिल हैं।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले इवेंट ऑर्गनाइजर प्रमोद शर्मा ने कटघर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करते हुए सोनक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रमोद के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में होने वाले इवेंट में एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहुंची थीं, जिसके चलते उनकी कंपनी को भारी लॉस उठाना पड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी सिन्हा को लगभग 32 लाख रुपये इवेंट से पहले दिए थे, इसके बावजूद सोनाक्षी और उनकी टीम कार्यक्रम में नहीं पहुंची। हालाँकि इवेंट ऑर्गनाइजर प्रमोद शर्मा के इन आरोपों का जवाब आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करके दिया है। स्टेटमेंट के अनुसार आयोजक को लगातार संपर्क करने के बावजूद भी उन्हें पेमेंट नहीं किया गया। कार्यक्रम की आखिरी तारीख पर भी आयोजक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अंतत: राशि न मिल पाने के चलते सोनाक्षी को मुंबई एयरपोर्ट से घर वापसी करनी पड़ी।

सोनाक्षी की टीम द्वारा जारी स्टेटमेंट में यह बताया गया है कि इवेंट ऑर्गनाइजर ने पेमेंट के अलावा दिल्ली के टिकट भी एग्रीमेंट के अनुसार नहीं भेजे थे। यहाँ तक कि उनके रिटर्न टिकट का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया था। कार्यक्रम के अगले सुबह सोनाक्षी का शूट भी था। स्टेटमेंट के अनुसार, ऑर्गनाइज़र से सम्पर्क करने की काफी कोशिशें की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट से वापस आना पड़ा। सोनाक्षी की टीम ने यह भी दावा किया है कि अगर आयोजक नहीं मानता है, तो वह आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>