Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इस फिल्म से सुनील शेट्टी एक बार फिर कर रहे हैं फिल्मीं जगत में वापसी

बॉलीवुड के अन्ना का अब पहलवानी अंदाज़

Published

on

इन दिनों कन्नड़ फिल्म के सुपर स्टार किच्चा सुधीर अपनी ही फिल्म पहलवान को लेकर खूब चर्चे में है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपर स्टार  सुनील शेट्टी को देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सुनील शेट्टी इस फिल्म में विलेन की भूमिका में देखे जा रहे हैं। इसकी पुष्टि सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें वे पूर्ण रूप से विलेन की भूमिका में ही देखे जा रहे हैं।

हम आप को बता दें कि इससे पहले भी इनका एक पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें वे एक पहलवान की भूमिका में देखे जा रहे थे, जिसमें वे लंगोट बांधे नज़र आ रहे थे। ऐसा माना जा रहा है, कि सुनील शेट्टी , सलमान की फिल्म सुल्तान से काफी प्रेरित हैं। सुनील शेट्टी काफी दिनों से फिल्मों से दूर देखे जा रहे थे, लेकिन कन्नड़ में यह इनकी पहली फिल्म है।

 

सुनील शेट्टी ने खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फिल्म के पोस्टर साझा  किया। यही नहीं इस पोस्टर पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

 

इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बनें रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>