Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सुपर 30: ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म से सम्बंधित भावुक संदेश

12 जुलाई को देश भर के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30

Published

on

ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म सुपर 30 इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की बीच पहले ही आ चुका है। ट्रेलर में ऋतिक का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब सुपर 30 के पहले गाने ‘जुगराफिया…’ के रिलीज़ की बारी है। ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म से सम्बंधित एक भावुक संदेश दर्शकों के सामने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिए साझा किया है। आप भी इससे देखें:

 

यह फिल्म 12 जुलाई को देश भर के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को विकास बहल द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म पूर्ण रूप से गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। आनंद कुमार बिहार में आईआईटी-जेईई के छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं।

प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में अपनी कोचिंग क्लास सुपर 30 की स्थापना की थी, जिसमें वे गरीब बच्चों को बिना किसी शुल्क आईआईटी-जेईई में शिक्षा प्रदान करते हैं। इस सुपर 30 में कुल 30 बच्चों को ही प्रवेश दिया जाता है। अब देखने की बात यह होगी की लोग इस फिल्म में ऋतिक रोशन और उनके अभिनय को कितना पसंद करते हैं।

 

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>