Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

सर्जिकल स्ट्राइक 2 : भारतीय एयरफोर्स की जाबांजी को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड ने किया सलाम

Published

on

surgical strike 2-0 abhishek bachchan ajay devgn sonakshi sinha taapsee pannu laud the move

This article is also available in: English (English)

पुलवामा हमले के 12 दिनों बाद आखिरकार भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है। 14 फरवरी को जब वैलेंटाइन डे के दिन भारतीय जवानों के ऊपर आतंकी हमला हुआ, तो हर देशवासी के मन में केवल बदले की भावना थी, जिसे भारतीय एयरफोर्स ने 26 फरवरी की सुबह पीओके में बम गिराकर काफी हद तक पूरा कर दिया है। भारतीय वायुसेना की इस जाबांजी को ट्विटर पर सर्जिकल स्ट्राइक 2 नाम देकर ट्रोल किया जा रहा है। जहाँ सारा भारत देश वायुसेना की इस पराक्रम को सैल्यूट कर रहा है, तो बॉलीवुड कहाँ पीछे रहने वाला था। छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक के सभी अभिनेताओं ने वायुसेना के इस पराक्रम को सलाम ठोंका है। ऐसे ही कुछ चुनिंदा ट्वीट हम आपके बीच शेयर कर रहे हैं,

गौरतलब हो कि पुलवामा हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा था कि अपराधियों को सजा ज़रूर मिलेगी। पुलवामा हमले के बाद से ही लगातार प्रधानमंत्री भारतीय आर्मी और वायुसेना के साथ सर्जिकल स्ट्राइक 2 की योजना बना रहे थे। हालाँकि इस बार यह हवाई सर्जिकल स्ट्राइक थी, जिसे भारतीय वायुसेना ने अंजाम दिया। आज सुबह लगभग 3.30 बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो के बम गिराए। खबरों के अनुसार, इस दौरान कई आतंकी ठिकानों को नेस्तो नाबूद किया गया और करीब 100 से अधिक आतकियों के मारे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>