Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अब नए दौर के युवाओं के लिए नहीं रहा टिक टॉक

टिक टॉक भारत में हुआ बैन

Published

on

tik-tok

This article is also available in: English (English)

भारत में अब टिक टॉक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मद्रास हाई कोर्ट के अपने एक आदेश के बाद अब गूगल और प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा दिया गया है। अब यह ऐप आप को प्ले स्टोर और गूगल पर नहीं मिलेगा।

हाईकोर्ट के बयान के बाद टिक टॉक ने कहा कि “हम मद्रास हाई कोर्ट द्वारा अरविंद दारत को कोर्ट में इंडिपेंडेंट काउंसिल अप्वाइंट करने के फैसला का सम्मान करते हैं”और हमें भारत की न्यायिक प्रणाली पर पूर्ण रूप से विश्वास है और कहा कि हमें खुशी है कि अभी भी इस ऐप से 120 मिलियन लोग जुड़े रहेंगें। हम आप को बता दे कि यह चीन की एक मशहूर कंपनी है जो भारत में टिक टॉक के आनें से कुछ ज्यादा ही चर्चे में आयी है, और अभी तक इसकों 120 मिलियन लोग यूज कर रहे हैं।

इस ऐप को हाईकोर्ट नें पूर्ण रूप से प्रतिबंधित नहीं किया है। अब इस ऐप के ज़रिये नये लोग नहीं जुड़ सकते हैं, लेकिन पुराने उपभोक्ता इसको उसे कर सकते हैं और इससे बने रह सकते हैं। बता दे कि भारत में इस ऐप को यूज करने वालों की तादात काफी ज्यादा है। आज पूरी दुनिया में इस ऐप को यूज करने वालों में भारत सबसे उपर आता हैं। इस कंपनी के एक प्रवक्ता नें एक प्रतिष्ठित मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कंपनी लोगों के अकाउंट की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रही है।

अब सवाल यह उठता है कि जब लोगों पर इस ऐप से गलत प्रभाव पड़ता था तो इसे पूर्ण रूप से क्यों नहीं बंद किया गया और भारत में इसे चलानें कि अनुमती कैसे मिली ? लेकिन आने वाले नये लोग इस ऐप से अब अछूते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>