Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग शुरू, नीना गुप्ता बनेंगी अक्षय कुमार की माँ!

नीना गुप्ता ने इससे पहले फिल्म ‘बधाई हो’ में अपने अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीता था।

Published

on

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी की तैयारी में जुटे हैं। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सिम्बा की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की घोषणा की थी। अक्षय कुमार इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं और उनकी पत्नी के रूप में कैटरीना कैफ़ दिखाई देंगी। इस फिल्म के बाकी पात्र भी सामने आ चुके हैं और अब अक्षय कुमार की माँ की भूमिका में कौनसी अभिनेत्री दिखाई देंगी इस बात का भी खुलासा हो चुका है।

खबरों के अनुसार, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नीना गुप्ता अक्षय कुमार की माँ की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। नीना को इससे पहले आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म बधाई हो में देखा गया था। वह इस फिल्म में आयुष्मान की मां बनी थीं। बधाई हो में अपने अभिनय से उन्होंने सभी दर्शकों का दिल जीता था। कहानी के अलावा अभिनय ही था, जिसके चलते फिल्म काफी हिट हुई थी। नीना गुप्ता के इसी दमदार अभिनय के चलते उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया था। अब एक बार फिर वह फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की माँ की भूमिका में दर्शकों को परदे पर दिखाई देंगी।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से बात करते हुए नीना ने खुद इस बात का खुलासा किया है। नीना के अनुसार, इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी मजेदार है, इस बार वह एक ऐसी मां का किरदार निभाने जा रही हैं जो पहले से कुछ अलग है। बहरहाल इस फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार एक लम्बे समय के बाद दोबारा से पुलिस की वर्दी में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म को परदे पर देखने की आतुरता दर्शकों में भी खूब देखी जा रही है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>