Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अमिताभ बच्चन ने लिखी सोशल मीडिया की नई परिभाषा

बिग बी फ़िलहाल इमरान हाशमी संग फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Published

on

Amitabh-Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का उनके प्रशंसकों के साथ एक अनोखा रिश्ता है। वह अपने चाहने वालों से अक्सर मिलते भी हैं और अपनी बातें उनके बीच रखते भी हैं। फिर चाहे वह सोशल मीडिया के ज़रिये ही क्यों न हो। बिग बी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बातें लिखकर अपने प्रशंसकों के बीच साझा करते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिये आज लोगों के बीच की दूरियां खत्म सी हो गई हैं। हालाँकि जितना सोशल मीडिया से लोगों को फायदा है, उससे कहीं ज्यादा आज उसका लोग गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन का यह नया ट्वीट इसी बात की ओर इशारा करता है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में सोशल मीडिया को नए युग का परमाणु बम बताया था। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में एक ऐसी बात कही है, जो कहीं न कहीं सच भी है। उन्होंने लिखा, “कीमत दोनों की चुकानी पड़ती है, बोलने की भी और चुप रहने की भी… सोशल मीडिया की पहचानी है, जानी मानी कहानी है।” इस पोस्ट के ज़रिये बिग बी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के बारे में आगाह करने की कोशिश की है।

बिग बी के अनुसार, सोशल मीडिया पर जो बोलता है वो फंसता है और जो नहीं बोलता उसे भी लोग नहीं बख्शते। यही सोशल मीडिया की पहचान है और यही इसकी कहानी है। हम आपको बता दें कि बिग बी फ़िलहाल इमरान हाशमी संग फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह सुजित सरकार की फिल्म गुलाबो-सिताबो में भी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>