Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

“लूटकेस” की तैयारी में जुटे कुणाल खेमू

यह फिल्म इस वर्ष 11 अक्टूबर को सिनेमा घरों में दस्तक देगी। 

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू पिछली बार करण जौहर की फिल्म कलंक में अब्दुल खान की भूमिका में नज़र आये थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी चली नहीं, लेकिन कुणाल ने अभिनय से दर्शकों का दिल ज़रूर जीता था। फ़िलहाल वह अपनी आगामी फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट कुणाल के हाथ लगा है।

कुणाल खेमू अब जल्द एक कॉमेडी फिल्म करते नज़र आएंगे। वह राजेश कृष्णन के निर्देशन बन रही फिल्म लूटकेस में लूटमारी करते परदे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म में कुणाल के अलावा रसिका दुगल, गजराज राव, रणवीर शोरे और विजय राज भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की कहानी काफी मजेदार बताई जा रही है।

इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर ज़ारी किया गया है। जिसमें एक पैसों से भरा सूटकेस दिखाई दे रहा है। हालाँकि यह सूटकेश किसका है यह जानकारी किसी को नहीं है। इस लूटकेस की असल कहानी क्या है यह तो वक्त आने पर ही पता चल पायेगा, लेकिन फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है यह तो तय है। यह फिल्म इस वर्ष 11 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>