Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

उज़्मा अहमद पर बन रही फिल्म में सैफ अली खान की एंट्री?

सैफ अली खान इन दिनों लंदन में अपनी अगली फिल्म “जवानी जानेमन” की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Published

on

pic credit: outlook india/bollywoodmagtr instagram

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों लंदन में अपनी अगली फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। हालाँकि अब बताया जा रहा है कि सैफ अली खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह उज़्मा अहमद पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

गौरतलब हो कि दिल्ली की रहने वाली उज़्मा अहमद को मलेशिया में एक पाकिस्तानी लड़के से प्यार हो जाता है। किसी तरह बहला-फुसलाकर वह उज़्मा को पाकिस्तान लेकर जाता है। जहाँ उज़्मा को यह बात पता चलती है कि वह पहले से ही शादी-सुदा है और चार बच्चों का पिता है। हालाँकि इस बात के पता चलने के बाद उस पाकिस्तानी लड़के ने उज़्मा से जबरन शादी की और धमकी देकर साथ रहने पर मज़बूर किया।

बढ़ती परेशानियों के बीच उज़्मा किसी तरह पूर्व भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बचाने की गुहार लगाती हैं। भारतीय दूतावास के उपायुक्त जे पी सिंह की मदद से उज़्मा को 25 मई 2017 को भारत वापस लाया जाता है। उज़्मा की इसी सच्ची घटना पर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। हमें मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में जे पी सिंह की भूमिका के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया गया है। फ़िलहाल इस फिल्म में उज़्मा की भूमिका में किस अभिनेत्री को लिया जायेगा, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम् नायर करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष फरवरी या मार्च में शुरू हो सकती है।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>