Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

बर्थडे बॉय वरुण धवन को बधाईयाँ

कलंक के जफ़र वरुण धवन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Published

on

varun-dhawan-reebok

वरुण धवन भारतीय फिल्म जगत के एक युवा अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। वरुण धवन का फिल्मीं  करियर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरू हुआ जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया  भट्ट को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को क्या खूब पसंद किया गया था। वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल1987 को हुआ था।

ऐसा माना जाता है कि अपने अभिनय से पहले वरुण धवन निर्देशन की दुनिया में काम कर चुके हैं, लेकिन निर्देशन से परे अब वरुण धवन की छबी बतौर अभिनेता के रूप में देखी जा रही है। इनकी फिल्में आज लोगों के खूब सर चढ़ कर बोल रही है। भारतीय हिंदी सिनेमा का यह नौज़वान अभिनेता अब 32 का हो चुका है। माना की वरुण की पिचली फिल्म उनके जन्मदिन पर कुछ खाश करने में नाकाम रही है, लेकिन इनकी बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो आज भी लोगों के दिलों में घर कर गयी है, जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर  मुख्य मानी जा सकती है।

इसी बीच हम आप को वरुण धवन के फिल्मों  के बारे में बताते हैं

1. 2012 स्टूडेंट ऑफ द ईयर : 

वरुण धवन की यह फिल्म इनके करियर की पहली फिल्म है जिसने वरुण धवन को प्रसिद्दी दिला दी है। ऐसा माना जाता है की करण जौहर हमेसा अपनी  फिल्मों में नए चेहरे को मौका दिया करते हैं। इनकी इस फिल्म में कुछ ऐसा ही था। जिसमें वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट और सिदार्थ मल्होत्रा को भी बखूबी मौका दिया गया था। यह फिल्म पूर्ण रूप से प्यार में शराबोर थी।

2. 2014 हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया : 

2014 में बनी यह फिल्म भी पूर्ण रूप से लव स्टोरी मानी जा सकती हैं, जिसमें एक बार फिर वरुण धवन के सात आलिया भट्ट को देखा गया था। यह फिल्म इतनी पसंद आई की लोगों ने इसे खूब देखा। 33 करोड़ की बनी फिल्म नें 110 करोड़ से अधिक का बिजनेस भी किया था।

3. 2017 बद्रीनाथ की दुल्हनिया

इस फिल्म में एक बार फिर आलिया और वरुण की जोड़ी ने फिल्मीं परदे पर मानों धमाल सा मचा दया था। यही वजह थी की इनकी इस फिल्म को एक बार फिर क्या खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने एक बार फिर धमाकेदार  प्रदर्शन किया और 220 करोड़ का बिजनेस भी किया।

4. 2019 कलंक :

kalank-box-office-collection

इस फिल्म में वरुण और आलिया की जोड़ी तो क्या खूब थी पर इस बार लोगों के बीच । अपनी छबी कायम करने में  नाकाम रही है। ऐसा माना जा सकता है कि इस बार वरुण और आलिया  की जोड़ी को दर्शकों ने सिरे से इनकार कर दिया है। जिस तरह से फिल्म की कमाई है इससे यह आकलन लगाया जा सकता है कि फिल्म को  लोगों ने कम पसंद किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>