Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

Varun-Dhawan-Natasha-Dalal

This article is also available in: English (English)

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वरुण धवन अपनी एक ऐसी महिला प्रशंसक को लेकर चर्चा में हैं, जिसने वरुण से न मिल पाने के कारण उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दे दी है। वरुण धवन ने देर न करते हुए महिला की इस धमकी के बाद एक कंप्लेंट फाइल कर दिया है।

यह मामला उस वक़्त का है, जब वरुण धवन फिल्म कलंक के प्रमोशनल शूट के बाद देर रात घर आये। इसके बाद वरुण के गार्ड ने उन्हें बताया कि उनकी एक महिला प्रशंसक काफी देर से उनसे मिलने की ज़िद लेकर बाहर इंतज़ार कर रही है। हालाँकि उस वक़्त वरुण बेहद थके हुए थे, जिसके कारण वह उस महिला से मिलने नहीं जा सके। इस बात का पता चलते वह महिला प्रशंसक गार्ड पर चिल्लाने लगी और वरुण धवन से मिले बिना कहीं न जाने की ज़िद करने लगी। उसे जाने के लिए कहा गया पर वह नहीं गई। वरुण से न मिल पाने के चलते उस महिला ने पहले तो खुद को मारने की धमकी दी, इसके बाद उसने कहा कि वह वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मार देगी। मामला उलझता देख वरुण ने लोकल पुलिस की मदद ली और उस महिला के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवा दी है। फ़िलहाल एफआईआर नहीं दर्ज करवाई गई है।

बता दें कि वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म कलंक की रिलीज़ को लेकर खासा व्यस्त हैं, जिसके चलते वह अपने प्रशंसकों के लिए ज्यादा वक़्त नहीं निकाल पा रहे हैं। लेकिन न मिल पाने के कारण जान से मारने की धमकी देना गलत है। इस मामले में अगर वरुण धवन स्टेटमेंट देते हैं, तो उस महिला प्रशंसक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया जाएगा। बहरहाल बॉलीवुड की ताज़ातरीन खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>