Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

शाहरुख़-दीपिका को छोड़ इंस्टा पर लोगों की पहली पसंद बने विराट-अनुष्का

Published

on

This article is also available in: English (English)

पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया का ट्रेंड लोगों के बीच काफी बढ़ा है। आज बॉलीवुड स्टार न केवल अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए, बल्की अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए भी सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। कुछ बॉलीवुड स्टार भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हाल ही में विराट ने ट्विटर पर अनुष्का के संग करवाचौथ की फोटो शेयर की थी, जो कि वर्ष का गोल्डन ट्वीट साबित हुआ। हालाँकि इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स के मामले में प्रियंका चौपड़ा का नाम सबसे ऊपर है उसके बाद दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान का नाम आता है। इसलिए ये तो वाजिब है कि वही इस फोटो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय होंगे, लेकिन बीते वर्ष इंस्टाग्राम पर लोगों ने इन लोकप्रिय फ़िल्मी हस्तियों को छोड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को बेहद पसंद किया।

यह बात हम नहीं, बल्कि ऑफिसियल इंस्टाग्राम का रिकॉर्ड कह रहा है। फोटो शेयरिंग के मामले में अनुष्का की जन्मदिन की तस्वीर जिसे विराट ने पोस्ट की थी, वह पिछले साल सबसे अधिक बार शेयर की गई। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनुष्का द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर है, जिसमें आईपीएल जीतने के बाद विराट, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी और उनकी बेटी जीवा एक साथ नज़र आये थे। इसी क्रम में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की सुनील शेट्टी के साथ पोस्ट और जैकलीन फर्नांडीज़ की मेकअप की तस्वीर, जो की पिछले वर्ष इंस्टा पर छाईं रही। पिछले साल इंस्टाग्राम की कुछ लोकप्रिय तस्वीरों पर एक नज़र,
https://www.instagram.com/p/BiOIfIzgRbr/?utm_source=ig_embed

View this post on Instagram

💑

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इनमें से आपकी पसंदीदा पोस्ट कौनसी है? आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। इसके साथ आप सभी बॉलीवुड की सभी ताज़ातरीन खबरों के लिए सिनेब्लिट्ज़ के साथ जुड़े रहें।

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>