Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

शादी के बाद मेरी कप्तानी में आया सुधार : विराट कोहली

फ़िलहाल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्वकप पर कब्ज़ा ज़माने के लिए तैयार है।

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आज दुनियाभर के श्रेष्ठतम बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हैं। यूँ तो विराट गज़ब के बल्लेबाज़ हैं, लेकिन वह कप्तानी में भी किसी से कम नहीं हैं। हालाँकि शुरुआत में उनकी कप्तानी पर सवाल ज़रूर उठे थें, लेकिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लेने के बाद उनकी कप्तानी में बेहद सुधार आया, इस बात का खुलासा विराट ने खुद किया है।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से बात करते हुए, विराट ने बताया कि अनुष्का के साथ शादी के बाद उनकी लाइफ में बहुत बदलाव आया और खास करके उनकी कप्तानी में खूब सुधार आया है। विराट ने कहा, “शादी के बाद आप ज्यादा जिम्मेदार बन जाते हैं, आप चीज़ों को बेहतर तरह से समझने लगते हैं और आप सोच विचार करके आगे बढ़ते हैं। मैं इस दौरान काफी जिम्मेदार हो गया हूँ, जो कि मेरी कप्तानी में भी झलकने लगा है। न केवल मेरी कप्तानी में बल्कि एक इंसान के रूप में और एक खिलाड़ी के रूप में भी मुझमें बेहद सुधार आया है।”

हम आपको बता दें कि विराट और अनुष्का वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस वर्ष इनकी शादी के खूब चर्चे थें। शादी के बाद ऐसा भी कहा जा रहा था कि शायद इससे विराट के खेल में कुछ बदलाव आएगा, लेकिन ये देखने को नहीं मिला, वक़्त के साथ विराट का खेल और भी निखरता जा रहा है। फ़िलहाल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्वकप पर कब्ज़ा ज़माने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ हमारी भी भारतीय टीम को विश्वकप के लिए शुभकामनाएं।

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>