Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सेक्रेड गेम्स 2: पंकज त्रिपाठी की धांसू एंट्री ने बढ़ाई दर्शकों की बेसब्री

‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में दो नए किरदारों की भी एंट्री हुई है, जो कि कल्कि केकलां और रणवीर शौरी हैं।

Published

on

This article is also available in: English (English)

नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन का टीजर दर्शकों के बीच आ चुका है। इस टीजर में कुछ पुराने और कुछ नए किरदार खुलकर सामने आये हैं। ‘सेक्रेड गेम्स’ का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था और दर्शक इसके दूसरे सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब उनकी बेसब्री का अंत जल्द होने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्विटर हैंडल से आज ‘सेक्रेड गेम्स सीजन 2’ का टीजर दर्शकों के बीच शेयर किया गया है।

‘सेक्रेड गेम्स 2’ के टीजर में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में दो नए किरदारों की भी एंट्री हुई है, जो कि कल्कि केकलां और रणवीर शौरी हैं। उनके अलावा इस टीजर में पंकज त्रिपाठी भी धांसू अंदाज में नज़र आये, वह बाबा की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीजन की कहानी में उन्ही पर फोकस रहने वाला है। टीजर ने आते ही मानों दर्शकों की बेसब्री को चौगुना कर दिया है। अब देखना ये है कि रिलीज़ होने के बाद दर्शकों पर इसका प्रभाव किस प्रकार का होने वाला है।

View this post on Instagram

Iss khel ka asli baap kaun?

A post shared by Sacred Games (@sacredgames_tv) on

हम आपको बता दें कि ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया था। हालाँकि इस सीजन का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है। ‘सेक्रेड गेम्स’ का पहला सीजन बेहद हिट हुआ था और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका दूसरा सीजन भी जबरदस्त हिट होने वाला है। फ़िलहाल इसकी रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। जैसे ही रिलीज़ डेट सामने आती है हम आपको ज़रूर बताएँगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>