Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

क्या उर्मिला मातोंडकर अभिनय करना छोड़ देंगी? इस अभिनेत्री ने किया खुलासा!

उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

Published

on

Urmila-Matondkar-on-acting

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वह लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। राजनीति में उर्मिला के पदार्पण के बाद से ही नेताओं के अलावा फ़िल्मी हस्तियों की भी निगाहें उनपर टिकी हुई हैं। अक्सर देखा जाता है कि राजनीति में जाने के बाद अभिनेता अभिनय से दूरी बना लेते हैं। राजनीति में आने के बाद अब उर्मिला के अभिनय को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हमारी सिने ब्लिट्ज़ टीम ने भी इस सवाल को जब उर्मिला से पूछा, तो उन्होंने इसका बखूबी जवाब दिया।

उर्मिला को राजनीतिक मैदान में तेजी से आगे बढ़ते देख आज हम सभी यह जानना चाहते हैं कि क्या वह अभिनय में वापसी करेंगी या…? इस सवाल पर उर्मिला का जवाब सुनकर उनके प्रशंसक ज़रूर दुखी हो सकते हैं। उर्मिला के अनुसार, वह अभिनय से दूर जायेंगी, ताकि वह अपना पूरा ध्यान राजनीति पर लगा सकें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बड़े परदे पर वापसी करेंगी, तो उन्होंने कहा,”मैं अभिनय की तरफ नहीं मुड़ सकती क्योंकि राजनीति एक बेहद प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र है। इसलिए अगर मैं इस क्षेत्र में आई हूँ, तो मैं इस काम को दिल लगाकर करना चाहती हूँ।”

उर्मिला का यह बयान उनके प्रशंसकों के नज़रिए से बिलकुल भी सही नहीं है। उनके प्रशंसक उन्हें परदे पर वापसी करते देखना चाहते थे, लेकिन अब आगे शायद उर्मिला को वह राजनीति में ही देख सकेंगे। बहरहाल उर्मिला इस चुनाव में उत्तर मुंबई से उतर रही हैं और वह ये चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>