Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

तख़्त: विक्की कौशल ने बताया ऐसा होगा आलिया भट्ट का किरदार

इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

Vicky KAushal- ALia Bhatt

This article is also available in: English (English)

इस वर्ष फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल फिल्म तख़्त में आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार क्या होने वाला है, इस बात का खुलासा विक्की कौशल ने कर दिया है।

विक्की कौशल से जब पूछा गया कि फिल्म तख़्त में सबसे अहम किरदार किसका होने वाला है? तो उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट का किरदार सबसे खास होगा। फिल्म में आलिया का पार्ट मैजिकल होने वाला है। विक्की कौशल के अनुसार, फिल्म में आलिया का किरदार कुछ ऐसा होगा, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। आलिया के अभिनय को दर्शक ज़रूर सराहेंगे।

हम आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। बहरहाल इस फिल्म का दर्शक भी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में बाकी कलाकारों का किरदार क्या होगा, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। यह फिल्म अगले साल परदे पर दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>