Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

‘मणिकर्णिका’ का ठाकरे को जन्मदिन भेंट

Published

on

This article is also available in: English (English)

इस हफ्ते सिनेमा घरों में ‘मणिकर्णिका’ और ‘ठाकरे’ जैसी दो बड़ी फ़िल्में देखने को मिलेगी। ये दोनों फ़िल्में 25 जनवरी 2019 को एक साथ सिनेमा घरों में देखी जायेगीं। वहीँ इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्त्साह देखने को मिल रहा हैं। आज 23 जनवरी 2019 को शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी बीच फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की मुख्य किरदार कंगना रनौत  ने बालासाहब ठाकरे के जन्मदिन पर उनको एक विडियो के ज़रिये जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं।  13 सेकेंड के इस विडियो में कंगना ने कहाँ की ‘आज भारत के प्रखर और राष्ट्रवादी नेता श्री बाला साहब ठाकरे को उनके जन्म दिन पर हम कोटि-कोटि नमन’ करते हैं ।

ऐसा माना जा सकता है कि यह कंगना का फ़िल्मी मास्टर स्ट्रोक हो सकता है। जिसमें कंगना की बालासाहब ठाकरे को जन्म दिन की बधाई देकर खूब चर्चा बटोरनें की कोशिस बताया जा रहा है। इससे पहले फिल्म व्हाई चीट इंडिया जो 25 जनवरी को ही सिनेमा घरों में रिलीज़ होनें वाली थी पर फिल्म में कुछ विवादों और अटकलों के करण इसे 18  जनवरी को ही रिलीज़ कर दिया गया है। अब यह देखगा जायेगा कि फिल्म ठाकरे और मनकर्णिका किस तरह से और कितना लोगों पर असर छोड़ सकती है यह भी देखा जायेगा की लोगों को कौन और कितना प्रभावित करता है। फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में मुख्य किरदार कंगना रनौत है वहीँ फिल्म ठाकरे में नवाज़ुदीन सिद्दीकी और अमृता राव को मुख्य किरदार में देखा जायेगा। आज यानि 23  जनवरी को बालासाहब का जन्मदिन मनाया जा रहा है वहीँ उनके जन्मदिन के अवसर पर यानि 25 जनवरी  2019  को फिल्म को भी रिलीज़ किया जा रहा है , माना कि फिल्म में कुछ अटकले थी लेकिन ठाकरें ने इन सभी अटकलों पर पानी फिर दिया और अंततः फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में देखा जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>