Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संगीत

सच्चे इश्क़ की झलकियों से सुसज्जित कलंक फिल्म का पहला गीत “घर मोरे परदेसिया”

Published

on

kalank song ghar more pardesiya alia bhatt madhuri dixit mesmerise

This article is also available in: English (English)

श्रेया घोषाल और वैशाली माडे की आवाज में फिल्म कलंक का पहला गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ रिलीज़ हो चुका है। रिलीज़ होते ही महज कुछ ही पलों में इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। बीते दिनों फिल्मकारों ने इस गीत का एक टीजर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया था, जिसके बाद से इस गीत को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। धर्मा प्रोडक्शन ने आज इस गाने को सोशल मीडिया पर लॉन्च कर लोगों की बेसब्री खत्म की। इस गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट की शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। हालाँकि कुछ ऐसी भी चीजें रहीं, जो लोगों को पसंद नहीं आई।

इस गीत में जफ़र और रूप के सच्चे इश्क़ की झलकियों को पिरोने की कोशिश की गई है। जफ़र और रूप के किरदार में वरुण धवन और आलिया भट्ट कहर बरपा रहे हैं। जफ़र के आने की ख़ुशी में रूप झूम-झूम कर नाच-गा कर अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं। वरुण और आलिया के अलावा इस गीत में लोग माधुरी के डांस को लेकर भी खासा उत्साहित थे, लेकिन अंतत: निराशा हाथ लगी। इस गीत में माधुरी केवल गाने के बोल दोहराती नज़र आईं, डांस से उनका दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इस बात पर दर्शक भी नाराज़ दिखाई दिए, कुछ लोगों ने अपनी नाराज़गी जाहिर भी की। लोगों ने सोशल मीडिया पर यह गीत देखने के बाद साफ कहा कि वह माधुरी दीक्षित का डांस देखने आये थे, लेकिन ऐसा कुछ देखने को मिला नहीं।

दूसरी ओर अगर इस गीत की बात की जाए, तो इसे कम्पोज प्रीतम ने किया है और इस गाने को कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है। श्रेया घोषाल और वैशाली माडे ने अपनी सुरीली आवाज से इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है। गाना काफी सुना जा रहा है और फिल्म के बाकी गानों के लिए भी दर्शक उत्साहित नज़र आ रहे हैं। फिल्म के गीतों से जुड़ी खबरों के लिए सिनेब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>