Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

सोनाक्षी सिन्हा ने सुनाई ‘बिट्टू’ की कहानी

पढ़ने की कोई उम्र नहीं और बच्चों के सपनों को साकार करने में देर न करें।

Published

on

Sonakshi-Sinha

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 की तैयारियों में जुटी हैं। हालाँकि शूटिंग के अलावा सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती हैं। वह सामाजिक जागरूकता से सम्बन्धित विचारों को अपने प्रशंसकों के बीच रखती हैं। इस बार भी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

एक मिनट के इस वीडियो में बिट्टू की कहानी बताई गई है। बद्रीनाथ नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो पढ़ने के इच्छुक हैं और इसलिए वह स्कूल में प्रवेश करते हैं। स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर पढ़ते हैं और बच्चे उनको बिट्टू नाम से पुकारते हैं। इस वीडियो में बुजुर्ग होने के बाद बिट्टू के स्कूल जाने का कारण भी बताया गया है। बिट्टू के अनुसार, “75 साल की उम्र में अब जाके स्कूल बना और आज मैं स्टूडेंट बना।

वीडियो के अंत में एक सन्देश दिया गया है कि बच्चों के सपनों को पूरा करने में बहुत समय न लगाए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “एक नज़र बिट्टू की कहानी पर दीजिये। मैं चाहती हूँ कि भारत में ज्यादा से ज्यादा बच्चे अपने सपनों को पूरा कर पायें। उनके सपनो को इंतज़ार न करवाएं, चलो बदलाव की शुरुआत करें।” पढ़ने की कोई उम्र नहीं और बच्चों के सपनों को साकार करने में देर न करें, क्या खूब संदेश है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>