Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वायरल

रणवीर सिंह ने शिखर धवन को सिखाया खिलजी स्टेप्स

रणवीर सिंह फ़िलहाल कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ’83’ की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह प्रैक्टिस की तस्वीरें भी अपने प्रशंसकों के बीच शेयर करते रहे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 10 अप्रैल को परदे पर दस्तक देगी।

Published

on

बॉलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। फिल्म गली बॉय में रैपर की भूमिका में सफल होने के बाद अब रणवीर क्रिकेटर बनने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 83 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस दौरान रणवीर प्रैक्टिस की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते ही रहते हैं। हालाँकि इस बार रणवीर किसी और ही वजह से खबरों में बने हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रणवीर सिंह से अभिनय के कुछ स्टेप्स सीखते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह उन्हें ‘खलीबली’ गाने के स्टेप्स सिखा रहे हैं। रणवीर के साथ उन स्टेप्स को शिखर भी दोहरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया। लोग इस वीडियो में रणवीर और शिखर धवन की जुगलबंदी को खूब पसंद कर रहे हैं।

शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “खूब जमेगा रंग जब हो गब्बर और खिलजी संग, एक दूसरे के मूव्स को सीख रहे हैं।” इस पोस्ट के आते ही लोगों ने इसपर कमेंट भी करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने शिखर के खिलजी स्टेप्स सीखने पर कटाक्ष भी किया। बहरहाल रणवीर इसप्रकार से खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। रणवीर एक हंसमुख अभिनेता हैं और उन्हें जब भी अपने काम से फुर्सत मिल जाती है, तो वह किसी न किसी से मिलने पहुँच ही जाते हैं। फ़िलहाल वह फिल्म 83 की तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>