Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फिल्म ब्लैंक का गीत ‘अली अली’ रिलीज़, अक्षय कुमार और करण कपाड़िया की शानदार जुगलबंदी

इस फिल्म में डेब्यूटेंट करण कपाड़िया एक सुसाइड बॉम्बर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

blank akshay kumar

This article is also available in: English (English)

सनी देओल और करण कपाड़िया की फिल्म ब्लैंक का नया गीत ‘अली अली’ दर्शकों के बीच आ चुका है। इस गीत में अक्षय कुमार और करण कपाड़िया एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और यही अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म से डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे करण अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस गीत की बात करें, तो इसमें अक्षय एक अलग छवि में नज़र आ रहे हैं। उनके साथ करण कपाड़िया की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर के कुछ वक़्त बाद अक्षय कुमार संग करण कपाड़िया की एक तस्वीर सामने आई थी। खबरे थीं कि अक्षय एक स्पेशल गीत में इस फिल्म में एंट्री करने वाले हैं और अब उनका यह गाना दर्शकों के बीच आ चुका है। यह गाना आते ही दर्शकों में छा गया। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म ब्लैंक की बात की जाए, तो इस फिल्म में डेब्यूटेंट करण कपाड़िया एक सुसाइड बॉम्बर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। उनके अलावा सनी देओल भी एक स्पेशल पुलिस अफसर के रूप में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में करण, सनी देओल के निशाने पर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब देखना ये है कि सनी और करण की केमिस्ट्री फिल्म में दर्शकों को कितनी रास आती है। यह तो फिल्म के परदे पर आने के बाद ही पता चल पायेगा कि फिल्म की कहानी कितनी दमदार है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>