रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान इस फिल्म को 15 मई 2026 को रिलीज करना चाहते थे। लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक, मई में फिल्म का आना नामुमकिन लग रहा है।
फिल्म की रिलीज में देरी की मुख्य वजह सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी और कुछ तकनीकी अनुमतियां बताई जा रही हैं। जब तक क्लियरेंस नहीं मिलता, फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी।
फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) के नाम से बन रही थी। रक्षा मंत्रालय के सुझाव के बाद, भारत-चीन संबंधों को ध्यान में रखते हुए कहानी में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।
मंत्रालय की सलाह पर फिल्म को काल्पनिक (fictional) मोड़ देने के लिए सलमान ने लगभग 40% हिस्से की दोबारा शूटिंग की है। इसमें उनके किरदार की बैकस्टोरी और रोमांस को बढ़ाया गया है।
खबरों की मानें तो अब मेकर्स जून 2026 की किसी तारीख पर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि, सब कुछ सेंसर बोर्ड की हरी झंडी पर निर्भर करता है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का नया टैगलाइन है: "May War Rest In Peace"।
'मातृभूमि' के अलावा सलमान जल्द ही दिल राजू की फिल्म और राज एंड डीके की एक सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं।