ट्रेंडिंग
रविन्द्र सिंह ने म्यूजिक वीडियो ” इस क़दर प्यार है ” का प्रथम पोस्टर लांच किया
इसकी शूटिंग गोआ के रमणीय स्थानों पर किया गया है
Published
4 years agoon
आर-विज़न के एम डी रविन्द्र सिंह ने म्यूजिक वीडियो “इस क़दर प्यार है” का प्रथम पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया, इस एल्बम में टिकटोक के सितारे यादीत आचार्य एवं रिया किशनचंदानी ने अभिनय किया है। इसकी शूटिंग गोआ के रमणीय स्थानों पर किया गया है और इसका निर्माण आर-विज़न ने किया है।
गीत को स्वर स्वयं रविन्द्र सिंह ने दिया है, संगीत के री-कंपोजर अमनदीप सिंह हैं, निर्देशन सुनील धर्माधिकारी का है और छायांकन सुमित सिंह का है।
रविन्द्र सिंह ने यादीत आचार्य और रिया किशनचंदानी को इस म्यूजिक वीडियो से पहली बार इंट्रोड्यूस किया है, ये टिकटोक के लोकप्रिय सितारे हैं।
रविन्द्र सिंह ने दोनों कलाकारों और पूरी टीम को इस एल्बम के हेतु भरपूर प्रशंसा की। निर्माता के रूप में रविन्द्र सिंह और संगीतकार अमनदीप सिंह ने कलाकारों पर पूर्ण विश्वास करते हुए इस एल्बम की सफलता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
गायक, निर्माता रविन्द्र सिंह की संगीत के प्रति इतनी दीवानगी है, की अब तक वह कई गीत और म्यूजिक वीडियो अपनी कंपनी आर-विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए दर्शको को दे चुके हैं। उनकी पिछली म्यूजिक वीडियो ‘मुंडे बदने सारे’ थी, जो ज़बरदस्त हिट हुई थी। फिलहाल अभी कई और विषयों पर एल्बम बनाने की तैयारी में है। “इस क़दर प्यार है” ३ मई २०२० को रिलीज हो रही है।