Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

विवादित मीम को डिलीट कर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफ़ी

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, और अभिषेक बच्चन के एक मीम के ज़रिये चुनावी नतीजों पर कटाक्ष कसा था। सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद विवेक ने इस ट्वीट को डिलीट कर लोगों से माफ़ी मांग ली है।

Published

on

विवादित मीम पोस्ट कर सोशल मीडिया पर चौतरफा घिरे बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने आखिरकार माफ़ी मांग ली है। सोमवार को विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अपनी तस्वीर के ज़रिये चुनावी नतीजों पर कटाक्ष कसा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और इस ट्वीट को शीघ्र डिलीट करने की मांग की। अब विवेक ने इस ट्वीट को डिलीट कर लोगों से माफ़ी मांग ली है।

विवेक ने इस ट्वीट को डिलीट करने के बाद अपनी सफाई में दो ट्वीट किये। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “कभी-कभी कुछ चीज़ें कुछ लोगों के लिए मजेदार और हानिरहित प्रतीत होती हैं, लेकिन सभी के लिए नहीं। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 वर्षों से काम कर रहा हूँ और इस दौरान मैंने 2000 वंचित लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। मैं कभी किसी महिला को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

इसके बाद विवेक ने एक और ट्वीट किया, उसमें उन्होंने लिखा, “अगर मीम पर मेरे रिप्लाई के चलते किसी भी महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचा हो, तो इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ।” हम आपको बता दें कि विवेक द्वारा पोस्ट की गई इस विवादित मीम में तीन तस्वीरें थीं। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या और सलमान थे, जिसे ओपिनियन पोल कहा गया। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ विवेक खुद दिखे, तो उसे एग्जिट पोल कहा गया। और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दीं, जिसे रिजल्ट बताकर खिल्ली उड़ाई गई थी। हालाँकि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की चेतावनी के बाद विवेक ने इस मीम को डिलीट कर दिया है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>