Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

वरुण की तारीफ में आलिया का संदेश

Published

on

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड की उभरती हुई जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘कलंक’ भारत के विभाजन के वक़्त दो परिवारों की कहानी पर आधारित फिल्म है। वरुण और आलिया की यह एक साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आ चुकी है। यह जोड़ी परदे पर हिट रह चुकी है और दर्शक इन्हे ख़ासा पसंद भी करते हैं। अब कलंक की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। शूटिंग पूरी होने के बाद आलिया भट्ट ने अपने साथी एक्टर वरुण धवन के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेनेवाला संदेश लिखा है।

आलिया ने अपने इंस्टा अकॉउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “वरुण के लिए ‘कलंक’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह हमारी एकसाथ चौथी फिल्म है और हर बार वरुण ने मुझे अपने काम से सरप्राइस किया है। वह हर दिन नई ऊर्जा के साथ दिखाई देते हैं। काम के साथ-साथ वरुण खूब हंसाते भी हैं, वह एक मजाकिया व्यक्ति हैं। वरुण ने जिसप्रकार से अपने किरदार को लेकर इस फिल्म के लिए मेहनत की है, उसे दर्शकों तक पहुँचने तक मुझसे इंतज़ार नहीं हो रहा है।” आलिया के इस संदेश से यह तो साफ जाहिर है कि इस फिल्म के लिए वरुण ने खासी मेहनत की है। वरुण पहले भी इसप्रकार के किरदार करते रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म सुई धागा को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। अब ‘कलंक’ को लेकर बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

‘कलंक’ की कहानी भारत विभाजन के समय दो परिवारों पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ जायेगा। यह फिल्म इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण और आलिया के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित जैसे स्टार भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। इस फिल्म को लेकर आप अपने विचार हमारे बीच कमेंट बॉक्स के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। ‘कलंक’ की ताज़ा अपडेट पाने के लिए आप हमारे चैनल सिनेब्लिट्ज़ के साथ ज़रूर बने रहे।

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>