Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

ऋतिक रोशन पर फिर बरसीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल

व्यापारिक कारणों के चलते कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है।

Published

on

kangana-rangoli-hrithik- tweets-bad

This article is also available in: English (English)

हिंदी फिल्म जगत में इन दिनों ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के विवाद का कोलाहल चारों ओर है। हर किसी की जुबां पर ये दो नाम और एक ही तारीख पर रिलीज़ हो रही इनकी फिल्मों की चर्चाएँ हैं। कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इस वर्ष 26 जुलाई को परदे पर टकराने के लिए तैयार है। रिलीज़ डेट की टकराव पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंगना को खूब ट्रोल किया। जिसके बाद कंगना के बचाव में उनकी बहन रंगोली चंदेल आईं और उन्होंने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल जून में रिलीज़ होने वाली कंगना की फिल्म की रिलीज़ डेट बदल कर 26 जुलाई कर दी गई। इसी दिन ऋतिक की सुपर 30 भी परदे पर आने वाली है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराज़ दिखे, हालाँकि फिल्म मेंटल है क्या के कर्ताओं ने यह बात साफ़ कर दी है कि फिल्म की रिलीज़ डेट बदलने में कंगना का कोई हाथ नहीं है। व्यापारिक कारणों के चलते इस फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है और इसकी जिम्मेदारी भी एकता कपूर ने ली है। लेकिन फिर भी कंगना ट्रोल होती रहीं, इसी सिलसिले में उनकी बहन रंगोली चंदेल बोल उठीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक ट्वीट कर ऋतिक रोशन को निशाने पर लिया।

रंगोली के अनुसार, उस व्यक्ति का आप क्या कर सकते हैं, जो सामने से युद्ध करने के बजाये अक्सर पीछे से हमला करता है। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव का निर्णय कंगना का नहीं था, लेकिन फिर भी कंगना को लगातार टारगेट किया जा रहा है। रंगोली ने ऋतिक को पप्पू से सम्बोधित करते हुए कहा, “अब तू देख जादू, तेरा क्या हाल होता है।” हम आपको बता दें कि कंगना और ऋतिक की फिल्म के टकराव की खबरें तूल पकड़ती जा रही हैं। अगर ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन रिलीज़ होती हैं, तो कौन सी फिल्म दर्शकों को अधिक प्रभावित करेगी, ये देखने वाली बात होगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>