Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

श्रीलंका आतंकी हमले पर बॉलीवुड ने जताया शोक 

श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमले पर फिल्मीं सितारों ने जताया शोक

Published

on

ईसाईयों के पावन त्यौहार ईस्टर पर श्रीलंका में एक आतंकी हमला हुआ जिसे देश का सबसे बड़ा आतंकी हमलों में से एक माना जा सकता है। इस आतंकी हमले में 290 के अधिक लोगों की  मृत्यु और 500 से अधिक लोगों के घायल होनें कीआशंका है।
यह आत्मघाती हमला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेंत इसी द्वीप के अलग-अलग तीन शहरों में रविवार शुबह लगभग 8.15 बजे एक-एक कर के 6 धमाके हुए जब लोग चर्च में मौजूद थें, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गये और 500 से अधिक लोग घायल हो गये। जाँच एजेंसियों के मुताबिक यह बताया गया कि इस लिस्ट में होटल और चर्च में प्रार्थना स्थल को मिला कर तीन जगहों पर और आतंकियों ने निशाना बनाया था। इसमें नेगोंबो के चर्च का भी हमला शामिल था। अभी तक इस आतंकी हमले की ज़िमेंदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं लिया है। इस मामले पर श्रीलंका सरकार का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और इसके दोषियों को जल्द ही धर लिया जायेगा। सरकार की तरफ से आए बयान पर यह भी बताया गया कि 7 संदिग्धों को हिराशत में भी ले लिया गया है। इस घटना के बाद श्रीलंका ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों में इसकों लेकर काफी आक्रोश है। इस भटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नें पडोशी देश होनें के नाते श्रीलंका को हर संभव मदत करने को कहा है। इस आतंकी हमले के बाद पूरे बॉलीवुड ने भी मृतकों के परिवार वालों के प्रति शोक जताया है।

1. स्वर कोकिला लता मंगेशकर :
श्रीलंका के भयानक हमले को देखकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरा दिल वहां के लीगों के लिए दुःखी है। मैं उनकी शांति के लिए प्राथना करती हूँ।

2. अजय देवगन :
श्रीलंका के भयानक हमले में घायल के परिवार वालों के लिए मैं शोक जताता हूँ, साथ ही शांति के लिए प्राथना।

3. आलिया भट्ट :
श्रीलंका से समाचार पर दिल टूट गया। क्यों निर्दोष लोगों को मरना पड़ता है? इस निरर्थक हिंसा का क्या मतलब है? यदि केवल यह सारी ऊर्जा शांति लाने में लगाई गई होती तो यह दुनिया को विभाजित करने के बजाय एकजुट करती।

 

4. अनिल कपूर :
इस तरह कितने और लोगों की जान गवानी पड़ेगी? हम शांति में कब रहेंगे?

5. जैकलिन फर्नांडीस :
श्रीलंका में बमबारी से बहेद दुखी हूँ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई यह नहीं देख पा रहा है कि हिंसा एक चेन रिएक्शन की तरह है। इसे रोकना होगा!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>