Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

26/11 मुंबई हमले पर बनी फिल्म ‘होटल मुंबई’ का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज़

Published

on

26/11 मुंबई अटैक के दौरान जांबाज शहीदों पर समर्पित फिल्म ‘होटल मुंबई’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसकी जानकारी इस फिल्म के स्टार अनुपम खेर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट करके दी। 2 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद 26/11 हमले के वह भयावह पल आँखों के सामने उतरकर आ जाते हैं। ट्रेलर रौंगटे खड़े करने वाला है और फिल्म एक बार फिर लोगों की आँखों में आंसुओं का सैलाब छोड़ कर जाएगी, ये तो तय है। 26/11 हमलों पर यह अकेली फिल्म नहीं है, बल्कि इसपर पहले फ़िल्में और डॉक्युमेंट्रीज़ बनाई जा चुकी हैं।

‘होटल मुंबई’ फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर नजर आने वाले हैं। उनका एक और शानदार अभिनय ट्रेलर में साफ़ दिखाई दे रहा है। अनुपम इस फिल्म में एक शेफ की भूमिका निभा रहे हैं। हालाँकि इस फिल्म का ट्रेलर अंग्रेजी भाषा में रिलीज़ किया गया है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि फिल्म ग्लोबली रिलीज़ होने वाली है। लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने नवम्बर 2008 को मुंबई भर में चार दिनों तक 12 हमलों को अंजाम दिया था, जिसको 10 वर्ष हो चुके हैं। इस फिल्म में आतंकवादियों की साजिशों को नेस्तोनाबूद करते भारतीय जाबांज सैनिकों और ताज होटल में फंसे लोगों को होटल की शेफ टीम द्वारा बाहर निकालने के संघर्ष को बड़े ही मार्मिक ढ़ंग से दर्शाया गया है।

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस ट्रेलर को पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि ताज होटल में 2008 में हुए आतंकी हमले की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म ‘होटल मुंबई’ इस वर्ष मार्च में सिनेमाघरों में आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा देव पटेल, आर्मी हैमर, नाज़नीन बोनैदी और जैसन ईसाक मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अनुपम खेर ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कल ‘होटल मुंबई’ का ट्रेलर आप सभी के बीच आ जायेगा। यह उन जाबांजों के लिए ट्रिब्यूट भी है, जिन्होंने दूसरो की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>