Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

होटल मुंबई : अनुपम खेर की यह फिल्म अब सिंगापुर के सिनेमा घरों में दस्तक देने को तैयार

मुंबई आतंकी हमले पर बनी फिल्म ‘होटल मुंबई’ अब सिंगापुर में होगी रिलीज़

Published

on

पिछले दिनों अनुपम खेर अपनी फिल्म एक्सीडेंटल प्राईम मिनिस्टर  को लेकर काफी सुर्ख़ियों में छाए हुए थे। अनुपम खेर की यह फिल्म एक्सीडेंटल प्राईम मिनिस्टर दर्शकों  के बीच काफी कुछ करने में नाकाम  रही है। इसी बीच इनकी दूसरी फिल्म होटल मुंबई  जो मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों पर आधारित है। इस फिल्म को भारत को छोड़ कर दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था।
इस फिल्म ने अभी तक 12.7 मिलियन तक की कमाई भी कर ली है।हम आप को बता दें कि यह फिल्म 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलें पर आधारित है। 26  से 29 नवम्बर तक  चले इस आतंकी हमले में लगभग 164 लोगों को अपनी जानें गवानी पड़ी थी और वहीँ 300 से अधिक लोग इसमें घायल हुए थें। यह आतंकवादी हमला मुंबई के विभिन्न जगहों छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज पैलेस एंड ट्रावर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस, यहूदी समुदाय केंद्र, मेट्रो सिनेमा और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर कॉलेज  जैसे आठ  जगहों पर किया गया था। यह आतंकी हमला भारत के सबसे बड़े हमलों में से एक था। 26/11 पर इससे पहले भी एक फिल्म बनायीं जा चुकी है, जो पूरे आतंकी हमले को लेकर बनाई गई थी।

अब अनुपम खेर की यह फिल्म होटल मुंबई  जो मुंबई के ताज होटल पर आधिरत है, सिंगापुर के सिनेमा घरों में दस्तक देनें को तैयार है। इस खबर की पुष्टि अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर अकाउंट के ज़रिये किया है। उन्होंने लिखा कि “मेरे प्यारे सिंगापुर के दोस्तों मेरी फिल्म होटल मुंबई आज आप के देश में रिलीज़ होने जा रही है। कृपया जाएँ और देखें, यह आप के लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म है।”  इस फिल्म के निर्देशक एन्थोनी मैरान, निर्माता बासिल इवानिक, गैरी हैमिल्टन, माइक गैब्रावी, केंट कुबेना कलाकार अमुपम खेर और फिल्म को लिखने का काम जॉन कोली ने किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>