Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

24 घंटे में ही टूटा कांग्रेस पार्टी का सपना

Published

on

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की ख़बरों से खुद का पल्ला झाड़ लिया है। उनके अनुसार वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। शनिवार को यह ख़बरें आ ही थी कि अब सपना चौधरी कांग्रेस पार्टी के आगरा लोकसभा शीट से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है। लेकिन 24 घंटे के भीतर सपना चौधरी ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी का सपना तोड़ दिया। सपना ने मीडिया में आयी अपनी तस्वीर को पुराना बताया और कहा कि मेरी प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की यह तस्वीर काफी पुरानी है और मेरा अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है यही नहीं मेरा किसी पार्टी का प्रचार करने इरादा भी नहीं है।

वैसे भी भारत में अब चुनवी बिगुल बज चुका है तो सभी राजनितिक दल अपने-अपने चुनावी पत्ते फेकनें में लगे हुए हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी का एक अलग दांव-पेच था। कांग्रेस सपना को हेमा मालिनी के सामने चुनावी मैदान पर उतार कर बीजेपी की साख कमज़ोर करने का एक बड़ा दांव खेल सकती थी, लेकिन अब कांग्रेस का यह दांव पूर्णरूप से फेल हो चुका है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी जहां सपना को पार्टी में शामिल होने का वायदा कर रही है, वहीँ दूसरी तरफ सपना चौधरी खुद ही इस बात से अपना पल्ला झाड़ चुकी हैं की वो कांग्रेस पार्टी से चुनावी मैदान पर आ सकती हैं।

कांग्रेस पार्टी ने 23 मार्च के इस घटना पर अपना बयान देते हुए सबूत दिया है। इसी कड़ी में समाचार एजेंसी एएनआई ने भी सपना चौधरी के बयान के बाद दो तस्वीरें जारी किया जिसमें सपना कांग्रेस से जुडनें का वायदा किया जा रहा है। जिसमें कथित तौर पर सपना चौधरी के नाम, पता और हस्ताक्षर भी हैं। इसी बीच चुनावी पंडितों का यह मानना है कि सपना चौधरी अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस की सियासी तौर पर हार माना जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>