Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इस फिल्म के रीमेक में दिखेंगे इमरान हाशमी

वर्ष 2017 में आई मलयालम फिल्म ‘एज्रा’ की हिंदी रीमेक में इमरान हाशमी लीड रोल करते दिखाई देंगे।

Published

on

emraan hashmi on same sex relationships bdsm love and lust

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस वर्ष फिल्म व्हाय चीट इंडिया में इमरान हाशमी नज़र आये थे, जिसमें उन्हें दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। हाल ही में खबरें आई थीं कि इमरान अब बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालाँकि इस बार इमरान एक मलयालम फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

इमरान जल्द ही एक मलयालम फिल्म के रीमेक में अभिनय करते नज़र आयेंगे। वर्ष 2017 में आई मलयालम फिल्म एज्रा की हिंदी रीमेक में इमरान लीड रोल करते दिखाई देंगे। जे. कृष्णन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इसका निर्माण कुमार मंगत पाठक, भूषण कुमार, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और मॉरिशस में होने वाली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

इमरान हाशमी की बात की जाये, तो इस वर्ष उनकी फिल्म व्हाय चीट इंडिया सिनेमा घरों में आई थी। हालाँकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद खबरें आई थीं कि इमरान, अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। अगर ऐसा है, तो अब इमरान के पास दो फ़िल्में हो गई हैं। खबरों की माने, तो इस रीमेक की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>