Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

निर्देशन की दुनिया में संजय दत्त का आगाज़

संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

Sanjay-Dutt-exclusive

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं, उनके अलावा माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को छूने को तैयार हैं। हालाँकि इन सबके बीच संजय दत्त इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं।

खबरों के अनुसार, संजय दत्त जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में उतरने वाले हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। अभिनेता और निर्माता बनने के बाद निर्देशन के क्षेत्र में अपने पदार्पण को लेकर संजय दत्त ने कहा कि “हाँ, मैं जल्द एक फिल्म निर्देशित करने वाला हूँ, जिसके लिए स्टोरी भी हमारे पास है। यह फिल्म मेरे पूर्वजों पर आधारित होगी। यह एक एतिहासिक फिल्म होगी, जिसमें मैं अपने पूर्वज मोहयल को बड़े परदे पर उतारूंगा।”

संजय दत्त ने आगे कहा, “मोहयल हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे, उन्होंने कर्बला की लड़ाई लड़ी थी। इस लड़ाई में उन्होंने पैगम्बर के पोते हजरत इमाम हुसैन का साथ दिया था। फिल्म में मेरा किरदार राहिब सिन दत्त का होगा, जो कि मोहयल के मुखिया थे। फ़िलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।” हम आपको बता दें कि कर्बला का युद्ध 680 ईसवी में पैगम्बर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन इब्न और याजिद प्रथम के बीच हुई थी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>