Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

वकील के मजबूत पक्ष को देख करण ओबेरॉय की बहन ने जताई ख़ुशी

लड़की की शिकायत पर मुंबई की ओशिवरा पुलिस ने करण ओबेरॉय को 6 मई की रात हिरासत में लिया था।

Published

on

Karan-Oberoi-Rape-Case

रेप और जबरन वसूली के आरोप में बुरी तरह फंस चुके टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के पक्ष से कुछ सकारात्मक खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। गुरूवार को कोर्ट में पेशी के बाद करण के वकील ने उनका पक्ष बड़ी ही मजबूती से रखा और इस मामले में कोर्ट में कई टीवी सितारें भी करण के पक्ष में बोलते दिखाई दिए। वकील के मजबूत पक्ष को देखकर करण की बहन को अब लगने लगा है कि उनके भाई की जल्द ही जमानत हो जाएगी।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से बात करते हुए करण ओबेरॉय की बहन गुरबानी ओबेरॉय ने कहा कि हमें ख़ुशी है कि हमारे वकील ने कोर्ट में बड़ी ही मजबूती से हमारी बात रखी है। गुरबानी के अनुसार, अगर शिकायतकर्ता लड़की ने करण के खिलाफ रेप और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज करवाई थी, तो वह करण से बार-बार मिल क्यों रही थी? बहरहाल इस सवाल का जवाब पुलिस भी ढूंढ रही है। करण के दोस्तों की मानें, तो वह लड़की सरासर झूठ बोल रही है। हालाँकि इसके पीछे का सच क्या है, यह तो जल्द सबके सामने आ ही जायेगा।

हम आपको बता दें कि लड़की की शिकायत पर मुंबई की ओशिवरा पुलिस ने करण ओबेरॉय को 6 मई की रात हिरासत में लिया था। शिकायतकर्ता लड़की के अनुसार, करण और वह, दो वर्ष पहले एक डेटिंग एप के ज़रिये मिले और जल्द ही उनमें गहरी दोस्ती हो गई। एक दफा करन ने उसे अपने फ़्लैट में बुलाया जहाँ उसने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और उसका वीडियो बनाकर उसे धमकी देने लगा। फ़िलहाल कोर्ट ने करण को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले पर और जानकारी सामने आती है, तो उसे हम आपको ज़रूर बताएँगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>