Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’ आज भोजी परदे पर दस्तक दे चुकी है

यह भोजपुरी फिल्म में बेटी बचाओं और बेटी पढाओं की एक झलक देखी जा सकती है।

Published

on

भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्माता यश कुमार की फिल्म बिटिया छठी माई के आज भोजपुरी परदे पर दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा को काफी महत्व दिया जाता है यही वजह है कि इस फिल्म को चैती छठ के अवसर पर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म को आज बिहार और झारखंड के सिनेमा घरों में रिलीज़ कर दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि हिंदी और भोजपुरी प्रान्त होने के नाते यहाँ पर भोजपुरी फिल्मों का वर्चस्व काफी होता है। भोजपुरी फिल्मीं पंडितों का मानना है कि फिल्म के रिलीज़ के दिन सिनेमा घरों में महिलाओं की संख्या काफी मात्रा में देखी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार में रहे यश कुमार और अंतरा सिंह की भूमिकाएं लोगों को खूब पसंद आ रही है। हम आप को बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है।

हम आप को बता दें कि इस फिल्म में यश कुमार और अंतरा सिंह की जोड़ी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, यही नहीं फिल्म में अंतरा सिंह और और यश कुमार की फिल्मीं जुगलबंदी को खूब सराहा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म बाकी सभी भोजपुरी फिल्मों से अलग अश्लीलता से मुक्त माना जा रहा है। यही नहीं फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में बेटी बचाओं और बेटी पढाओं की एक झलक देखी जा सकती है।

इस फिल्म में यश कुमार एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो एक छोटे परिवार से होते हैं। लेकिन उनकी ख्वाहिश बेटियों के प्रति काफी अधिक रहती है। अक्सर ऐसी फ़िल्में हमने बॉलीवुड में ही देखा है लेकिन इस तरह की फिल्म भोजपुरी में काफी सही और लोगों को प्रोत्साहित करने वाली मानी जा सकती है।

 

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>