Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

चंद्रयान 2 को लेकर अक्षय कुमार ने जताई खुशी

भारत के दूसरे स्पेस मिशन ‘चंद्रयान 2’ को दो महिला साइंटिस्ट लीड कर रही  हैं- अक्षय कुमार

Published

on

mission-mangal-akshay-kumar-taapsee-pannu-vidya-balan

भारत एक नए इतिहास रचने की दहलीज़ पर खड़ा है, तभी चाँद लम्हों में यह पता चाला कि चंद्रयान 2 में तकनिकी खराबी है। यही वजह है कि चंद्रयान 2 प्रक्षेपन रोक दिया गया, इसकी जानकारी ISRO ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। अब यह चंद्रयान 2 कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है। लॉन्चिंग से पहले अक्षय कुमार ने चंद्रयान 2 को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अक्षय कुमार ने लिखा कि “भारत के दूसरे स्पेस मिशन ‘चंद्रयान 2’ को दो महिला साइंटिस्ट लीड कर रही  हैं, भारत के इतिहास में यह पहली बार है। रॉकेट वुमन और इसरो टीम को बहुत- बहुत शुभकमनाएं।”

 

हम आप को बताना चाहते हैं, कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म मिसन मंगल आनेवाले 15 अगस्त 2019 को देश के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। इस फिल्म में अभिनय की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और तापसी पन्नू को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। इस फिल्म को जगन शक्ति डॉयरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जिसको अक्षय के चाहने वालों ने खूब पसंद किया है। यही नहीं अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म सूर्यवंशी को भी लेकर काफी चर्चे में हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। ऐसा मन जा रहा है कि दोनों 11 साल बाद एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी 2008 में आई इनकी फिल्म सिंह इस किंग में देखा गया था। फिल्म सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>